23 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम और स्पीकर से हरीश रावत की क्या मांग?

सीएम और स्पीकर से हरीश रावत की क्या मांग?

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महिला सुरक्षा पर गहरी चिंता जाहिर की है। साथ ही इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए ठोस पहल करने की वकालत की है। हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से अपील की है कि विधानसभा का सत्र एक दिन बढ़ा कर महिला सुरक्षा पर चर्चा की जाए। हरीश रावत ने लिखा है

कोलकाता में #निर्भया कांड, एक डॉक्टर बेटी साथ अमानुषिक बलात्कार और हत्या ने पूरे देश को हिला दिया। उत्तराखंड के रूद्रपुर में हमारी एक नर्स बेटी के साथ इसी तरीके का वीभत्स बलात्कार और हत्या हुई, उससे पहले शांतरशाह में हमारी एक दलित परिवार की बेटी के साथ सामुहिक बलात्कार हुआ व हत्या हुई, यह सिलसिला कहीं रुका नहीं है, अलग-अलग तरीके से हमारी बेटियों के साथ या तो वह बलात्कार का शिकार हुई हैं या बेटी अंकिता की तरीके से उन्हें प्रताड़ित कर उनको अपने रिजॉर्ट में आने वाले कस्टमर्स के आगे पेश किए जाने की कोशिश की गई और इनकार करने पर हत्या कर दी गई तो ऐसे बहुत सारे मामले अभी हाल-फिलहाल में घटित हुए हैं जिन्होंने उत्तराखंड के मानस को भी, जहां महिला देवी के समान पूजी जाती है, हर गांव की धार में देवी का एक मंदिर है जहां लोग प्रार्थना करते हैं “खोल माता, खोल भवानी, धारमा किवाड़ा”, तो यहां जिस धरती में नारी मात्रा को मां मानकर पूजा जाता है, वहां वह समाज किस तरफ जा रहा है यह चिंता का विषय है।

See also  राजनाथ सिंह ने संगठन की सफलता के 9 सूत्र बताए

मैं माननीय #मुख्यमंत्री, उत्तराखंड से आग्रह करना चाहता हूं कि हमारी विधानसभा की सम्मानित स्पीकर महिला हैं, क्यों न विधानसभा का सत्र एक दिन बढ़ाकर और वह सत्र #महिला_उत्पीड़न पर उसमें मंथन हो और क्या कुछ हम अपने राज्य के अंदर कर सकते हैं, ताकि महिलाओं पर अत्याचार रूकें उन पर एक कल ठोस कार्य नीति बने। महिलाओं को लेकर और क्या वांछित है, क्या वांछित कदम उठाए जाने हैं उस पर भी विहंगम चर्चा हो। मुझे उम्मीद है मेरी इस अपील पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड और माननीय #स्पीकर उत्तराखंड विधानसभा जरूर विचार करेंगे और विधानसभा का सत्र एक दिन के लिए बढ़ाकर उस सत्र को महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न और अत्याचार पर चर्चा के लिए समर्पित किया जाए।

See also  बीजेपी कार्यसमिति की हरिद्वार में बैठक विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति पर मंथन