13 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

22 अगस्त को देहरादून कूच की तैयारी में ऋषिकेश कांग्रेस

22 अगस्त को देहरादून कूच की तैयारी में ऋषिकेश कांग्रेस

22 अगस्त को होने वाले प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड कांग्रेस ने तैयारी तेज करने दी है। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा विपक्षी दल के नेताओं के विरुद्ध केंद्रीय जांच एजेंसियों (ईडी, सीबीआई, आईटी आदि) का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है। विपक्षी दल के नेताओं के विरुद्ध केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग तथा मोदी सरकार द्वारा अपने साथी पूंजीपतियों को दिए जा रहे संरक्षण के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में कांग्रेस जनों द्वारा 22 अगस्त 2024 को देशभर के ईडी कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन एंवम् घेराव कार्यक्रम किया जायेगा ताकि देश में इस तानाशाह सरकार द्वारा किये जा रहे अवैधानिक कार्यों के विरोध में हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता बुलंद आवाज के साथ इस भ्रष्ट सरकार को घेरने का काम करेगा । 22 अगस्त को देहरादून कूच की तैयारी में ऋषिकेश कांग्रेस

See also  55 लाख की समीक्षा ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार

रमोला ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में भी 22 अगस्त को देहरादून में विशाल प्रदर्शन के साथ ईडी कार्यालय का घेराव किया जायेगा जिसमें ऋषिकेश से बड़ी संख्या में कांग्रेस जन घेराव को देहरादून की ओर कूच करेंगे ।

Ad 1
See also  नीति घाटी में आवाजाही सुचारू करने की कोशिश जारी