22 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने सीएम योगी की मां को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने सीएम योगी की मां को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। सीएम धामी ने सीएम योगी की मां को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

See also  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात
Ad 2