23 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नंदा सुनंदा महोत्सव में वर्चुअल जुड़े धामी

नंदा सुनंदा महोत्सव में वर्चुअल जुड़े धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में माँ नन्दा-सुनंदा महोत्सव-2024 के शुभांरभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी को नन्दा महोत्सव-2024 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ नन्दा-सुनंदा सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों की मनोकामनाओं को पूर्ण करें तथा सदैव अपनी कृपा बनाये रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक मेले हमें हमारी संस्कृति के साथ जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के पौराणिक मेलों का संरक्षण करते हुए नए आयामों को जोड़कर भव्यता प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए विकास कर रही है।

See also  धामी सरकार के 4 साल को कांग्रेस ने बताया बेहाल, प्रीतम सिंह और काजी निजामुद्दीन ने उठाए गंभीर सवाल

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ की भूमि पर कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। जिस पर राज्य सरकार निरंतर कार्यरत है।