22 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सोनप्रयाग गौरीकुंड मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुला

सोनप्रयाग गौरीकुंड मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुला

सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। 31 जुलाई को केदार घाटी में हुई अतिवृष्टि के चलते सोनप्रयाग शटल पार्किंग के समीप करीब 150 मीटर सड़क वॉशआउट हो गई थी। करीब 40 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद मार्ग दोबारा सुचारू हो सका है।

पिछले माह केदार घाटी में हुई अतिवृष्टि के कारण श्री केदारनाथ धाम यात्रा का सड़क एवं पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपदा सचिव, गढ़वाल कमिश्नर सहित अन्य संबंधित विभाग लगातार अपने स्तर से नजर बनाए हुए थे एवं हर संभव मदद मुहैया करवा रहे थे।

See also  सीएम धामी ने सड़क सुरक्षा को लेकर 257 करोड़ रुपये मंजूर किए

अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश एवं पहाड़ से गिर रहे बोल्डरों के चलते सड़क मार्ग को दुरुस्त करना थोड़ा मुश्किल हो गया था। बावजूद इसके छोटे वाहनों के लिए सभी स्थानों पर मार्ग खोल दिया गया है। इधर यात्रा मार्ग पर संगम सुरंग का मरम्मत कार्य भी लगभग पूरा होने को है। 15 सितंबर तक सुरंग भी आवाजाही के लिए खोल दी जाएगी।