1 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस ने राज्यपाल से की गणेश जोशी को बर्खास्त करने की मांग

कांग्रेस ने राज्यपाल से की गणेश जोशी को बर्खास्त करने की मांग

उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने आज देहरादून में राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर शिकायत की गई। रेप, हत्या जैसे कई मामले उठाकर कांग्रेस ने ज्ञापन दिया और कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायत भी राजभवन जाकर कांग्रेस नेताओं ने की और गणेश जोशी को कैबिनेट से फौरन बर्खास्त करने की मांग की। पूरे मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ आज महामहिम राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह से राजभवन में मुलाकात कर उन्हें राज्य में घटित विभिन्न घटनाओं के सम्बन्ध में निम्न ज्ञापन सौंपे।

See also  थलीसैंण में अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 

1. भाजपा सरकार के विगत ढाई वर्ष के कार्यकाल में महिलाओं पर हुए अत्याचार, बलात्कार एवं हत्या की घटनाओं को राज्यपाल के संज्ञान में लाते हुए कार्रवाई की मांग की।

 

2. उत्तराखण्ड सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के मामले में विशेष न्यायाधीश (सतर्कता) मनीष मिश्रा की अदालत द्वारा मुकदमा चलाये जाने अनुमति के निर्देश पर कार्रवाई की मांग की।

 

3. रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर की जा रही हथियारों की तस्करी की जांच एनआईए से कराये जाने की मांग की।

See also  पिथौरागढ़ में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी, अंडर 19 फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

 

4. जनपद हरिद्वार के सोहलपुर निवासी तसलीम नामक व्यक्ति की पुलिस द्वारा पिटाई किये जाने एवं पानी में डुबोकर मारने की घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।