ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला थानाक्षेत्र में आज सुबह एक हादसा हो गया जिसमें 1 बाबा की मौत हो गई जबकि 2 बाबा घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानलेवा दीवार
जानकारी के मुताबिक जानकी पुल के आगे गंगा नदी के किनारे बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के स्लैग बेड के किनारे की दीवार ढह गई है| वहां पर सो रहे 3 बाबाओं में से एक बाबा दब गया है एवं 2 बाबा घायल हो गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर तत्काल रेस्क्यू कार्य कर एक बाबा की डेड बॉडी को दीवार के नीचे से निकाला गया। साथ ही घायल 2 बाबाओं को 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया।
*मृत बाबा का नाम पता*
1. गजानन (84 वर्ष) पुत्र श्री गोपी चंद वार्ड नंबर- 1, मोहल्ला- नायकान, झुंझुनू, राजस्थान।
*घायलों के नाम पते*
1.दिनेश भारती पुत्र सुरेश भारती, निवासी-धारचूला पोस्ट धारचूला, जिला पिथौरागढ़।
2.केदार चौहान पुत्र मिट्ठू चौहान, निवासी-रूप नेचर, पोस्ट बड़ा पढ़ाना, थाना-इस्लामपुर, जनपद-नालंदा,बिहार।



More Stories
किच्छा में नगरपालिका चुनाव के दौरान बवाल, कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग से की शिकायत, मतपेटियों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा
जनगणना के दूसरे राउंड को लेकर पिथौरागढ़ में शुरू हुई ट्रेनिंग
डीएम पिथौरागढ़ ने किया निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण