उत्तराखंड में भू कानून को लेकर एक बार फिर हलचल बढ़ी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि भू कानून को लेकर बनी समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। पूरी रिपोर्ट जल्द ही कैबिनेट की बैठक में रखी जाएगी, उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। धामी ने बताया कि राज्य में सशक्त भू-कानून को लागू करने को सरकार पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के लिए जन-भावनाओं का सम्मान सर्वोपरी है। उन्होंने कहा कि भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है। जल्द ही इस रिपोर्ट को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।

More Stories
गैरसैंण में लगाया गया बहुउद्देशीय शिविर
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस को लेकर कांग्रेस हमलावर, गणेश गोदियाल ने मांगा हेमंत द्विवेदी का इस्तीफा
केदारनाथ धाम में ऑपरेशन कालनेमि जारी, आज किए गए 7 चालान