कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर विवादों में हैं। बीजेपी की महिला सांसदों ने राहुल गांधी के बर्ताव को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है और लोकसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है। बीजेपी की महिला सांसदों का आरोप है कि राहुल गांधी ने संसद से जाते वक्त फ्लाइंग किस की। इसी मुद्दे पर राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोला है।
राहुल के खिलाफ आक्रोश
बीजेपी सांसद पूनम महाजन ने राहुल पर तीखा हमला बोला और स्पीकर से राहुल को लोकसभा से बर्खास्त करने की मांग की। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए गांधी परिवार के संस्कारों पर ही सवाल उठा दिये। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पूरा बखेड़ा हुआ है। इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने हैं। अब स्पीकर पर सबकी निगाहें टिकी हैं कि वो क्या फैसला करते हैं। बीजेपी ने तो साफ कह दिया है कि राहुल की संसद सदस्यता रद्द कर देनी चाहिए। फ्लाइंग किस का मामला तूल पकड़ चुका है आगे देखना होगा कि इस मामले में क्या एक्शन होता है।


More Stories
केंद्रीय शहरी एवं आवास मामलों के मंत्री ने DIAL 2025-26 के 3 विजेताओं को जापान अध्ययन दौरे के लिए किया सम्मानित
उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, भारतीय सभ्यता और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और महासचिव ने किया कर्नाटक के मुख्यमंत्री का अभिनंदन