23 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कोटद्वार में बर्बादी, सीएम धामी ने लिया जायजा

कोटद्वार में बर्बादी, सीएम धामी ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय विधायक कोटद्वार तथा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंण्डूड़ी के साथ कोटद्वार में आपदाग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने गाड़ीघाटी में कुंभीचौड-रतनपुर को जाने वाले एप्रोच मार्ग पर तेजी से कार्य करने तथा मालन नदी पर हल्दूखाता-किशनपुर-सिगड्डी मार्ग का निरीक्षण कर तत्काल कनेक्टिविटी बहाल करने के निर्देश दिए।

अफसरों को सीएम के निर्देश

सीएम धामी ने अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर बाधित हुई सड़क कनेक्टिविटी को युद्ध स्तर पर बहाल और विभिन्न स्थानों पर आपदा से प्रभावित हुए लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी को दुरुस्त करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा पहला प्रयास है कि राज्य में मानसूनी बरसात से जो चीजें अस्त व्यस्त हुई हैं उनको सामान्य करना है तथा जो लोग आपदा से प्रभावित हुए हैं उनको प्राथमिक रूप से उनकी आवश्यकता के अनुरूप त्वरित सहायता और राहत प्रदान की जाए।

See also  सैन्य धाम को लेकर सरकार पर बरसी कांग्रेस, पूर्व सैनिक विभाग ने गणेश जोशी पर साधा निशाना, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

 

आपदा का हवाई निरीक्षण

सीएम धामी ने कोटद्वार के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई जायजा भी लिया। हेलीकॉप्टर से सीएम ने पूरे इलाके का हाल जाना। सीएम ने भरोसा दिलाया कि आपदा पीड़ितों की सरकार हर संभव मदद करेगी। कोटद्वार में बारिश और बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। पुल टूटने और सड़कें बहने के अलावा कई जगह लोगों के घरों में भी मलबा घुसा है। मजबूरी में बहुत लोगों को राहत कैंप में रहना पड़ रहा है।

Ad 2
See also  उत्तराखंड में 98 महा योजनाओं पर काम कर रही धामी सरकार