12 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

शराब तस्करी पर रुद्रप्रयाग पुलिस का एक्शन

शराब तस्करी पर रुद्रप्रयाग पुलिस का एक्शन

गत दिवस चौकी जखोली पुलिस को सूचना मिली थी ग्राम कोट बांगर क्षेत्रान्तर्गत एक वाहन में शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर चौकी जखोली पुलिस ग्राम कोट बांगर क्षेत्रान्तर्गत पहुंची और पाया कि गांव के मन्दिर के निकट एक वाहन संख्या UK14AP1614 कार मारुति सुजुकी खड़ा है। इस वाहन को चेक करने पर पाया कि वाहन का लाॅक खुला है तथा कार की स्टेयरिंग पर चाबी लगी है। वाहन में कोई व्यक्ति नहीं था तथा वाहन के अन्दर 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व व 03 पेटी बीयर बरामद हुई। शराब तस्करी पर रुद्रप्रयाग पुलिस का एक्शनआस-पास पूछताछ में किसी के द्वारा भी इस वाहन व वाहन में रखी शराब पर अपना हक नहीं जताया गया। पुलिस के स्तर से वाहन को वाहन में रखी शराब सहित चौकी जखोली पर लाया गया। इस प्रकरण में पुलिस के स्तर से कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु.अ.सं. 55/2024 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गयी है। वाहन के विवरण के आधार पर अभियुक्त की धर पकड़ जारी है।

See also  उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के लिए तैयार होगा आपदा प्रबंधन प्लान

बरामद माल का विवरण

2 पेटी सोलमेट ब्लू व्हिस्की

1 पेटी सोलमेट ब्लैक व्हिस्की

1 पेटी हाफ (सोल्मेट व्हिस्की ब्रान्ड)

2 पेटी हाफ (मैकडॉवल्स नम्बर वन)

3 पेटी (ट्यूबर्ग बियर कैन की पेटी)