26 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कल से कैलाश पर्वत की यात्रा की शुरुआत

कल से कैलाश पर्वत की यात्रा की शुरुआत

पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में माउंट कैलाश आदि कैलाश ओम पर्वत दर्शन में जा रहे प्रथम यात्री दल का कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने जूस पिलाकर व माला पहनाकर स्वागत किया।

दिनेश गुरुरानी ने कहा कि 2019 के बाद पहली बार यात्रियों को ओल्ड लिपुलेख से जहां कैलाश के दर्शन कराए जाएंगे वहीं आदि कैलाश व ओम पर्वत के दर्शन भी कराए जाएंगे। गुरु रानी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर द्वारा यह सराहनीय पहल की गई है उन्होंने कहा कि भारत सीमा से माउंट कैलाश के दर्शन होने से आने वाले समय में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों को 2 तारीख की प्रातः हेली से गुजी ले जाया जाएगा‌। वहां यात्री स्थानीय होमस्टे में विश्राम करेंगे ।3 तारीख की यात्रियों को आदि कैलाश के दर्शन वाहन मार्ग से कराए जाएंगे। 4 तारीख को यात्रियों को वाहन मार्ग से काला पानी ओम पर्वत के दर्शन करने के बाद मां माउंट कैलाश के दर्शन कराए जाएंगे । 5 तारीख को यात्रियों को वापस गुंजी से पिथौरागढ़ हेली हैली के द्वारा लाया जाएगा। कल से कैलाश पर्वत की यात्रा की शुरुआत

See also  जल प्रदूषण रोकने के लिए उत्तराखंड में उठाए जा रहे अहम कदम

माउंट कैलाश यात्रा में चार पुरुष व एक महिला शामिल है। जिसमें दो राजस्थान, दो मध्य प्रदेश, वह एक चंडीगढ़ से है ।यात्रियों में नीरज मनोहर लाल ,मोहनी नीरज ,अमनदीप कुमार ,केवल कृष्ण, नरेंद्र कुमार शामिल हैं यात्रा का स्वागत करने वालों में पदम सिंह विजय बोरा रचना हर सिंह शेर सिंह नरेंद्र थापा सौरव खोलिया महेश कुमार गोपाल बिष्ट दीपक राजेंद्र सिंह शामिल रहे।

See also  केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने सीएम धामी की मांग पर उठाया अहम कदम
Ad 1