26 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने की अफसरों के साथ बैठक

सीएम धामी ने की अफसरों के साथ बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा चुनाव प्रचार से लौटते ही देर शाम मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में आपदा से क्षतिग्रस्त हुए सड़क मार्गों व पेयजल लाइनों को अभियान के तहत पुनः सुचारू करने, डेंगू की रोकथाम और चारधाम यात्रा समेत विभिन्न विषयों पर विस्तृत दिशा निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश का मौसम लगभग समाप्त हो गया है। अतः सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जाए। मानसून के दौरान आपदा में जो भी पेयजल और बिजली की लाइन सहित संपर्क मार्ग क्षति ग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता से ठीक किया जाए।सीएम धामी ने की अफसरों के साथ बैठक

See also  धर्मपुर विधानसभा में टिकट को लेकर हलचल, स्थानीय कार्यकर्ता को ही मौका देने की उठी मांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून के दौरान सभी विभागों के सामने विभिन्न चुनौतियां थी, लेकिन अब इस अभियान में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा से जहां भी नुक़सान हुआ है, उसके पुनर्निर्माण हेतु समयबद्ध कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा को लेकर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के बाद दीपावली तक पुनः चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा अच्छी चल रही है, यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाए।

See also  अंकिता भंडारी के माता-पिता पिता के साथ घटी कांग्रेस, दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए कहा कि डेंगू के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं। इस पर रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभाग मिलकर कार्य कर प्रभावी नियंत्रण करें। उन्होंने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ़ सफ़ाई पर विशेष ध्यान दिए जाने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव डॉ. आर.के.सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल आयुक्त एवं सचिव विनय शंकर पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  खटीमा गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व के मौके पर सीएम धामी ने टेका मत्था
Ad 2