12 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नैनीताल जिले के दौरे पर मुख्य सचिव

नैनीताल जिले के दौरे पर मुख्य सचिव

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज एटीआई में जिले में हो रहे विकास कार्यों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।उन्होंने कहा सरकार की योजनाओं को हर वर्ग के व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भू-कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सशक्त कानून तैयार किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के निवासियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो। इसके लिए भू-कानून के संबंध में सभी अधिकारियों के सुझाव लिए गए हैं।

सीएस ने नैनीताल में बालिका सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा कराई गई कार्यशाला की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर उठाया गया कदम सराहनीय है, और जल्द ही इस मॉडल को पूरे राज्य में लागू करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह और उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया।

See also  लैंसडाउन विधानसभा में कर्नल राम रतन नेगी की ग्राम जोड़ो यात्रा, लोगों का मिला समर्थन