12 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आदि कैलाश और कैलाश पर्वत की यात्रा जारी

आदि कैलाश और कैलाश पर्वत की यात्रा जारी

आदि कैलाश की यात्रा में गए आठवें दल के यात्रियों ने नाभीढांग में ओम पर्वत के दर्शन किए यात्रियों द्वारा नाभीढांग निगम परिसरमें पौधारोपण किया गया। इस दौरान त्रिलोक सिंह बिष्ट प्रबंधक होशियार सिंह जमन सिंह उपस्थित रहे। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी द्वारा यात्रियों को कालापानी नाभीढांग व जौलिगकौग में पौधारोपण हेतु पौधे दिए जाते हैं ।यात्रियों ने कहा कि वह अपने आप को भाग्यशाली मान रहे हैं कि उनके द्वारा हिमालय क्षेत्र में पौधारोपण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर जाकर भी पौधा रोपण करेंगे। साथ ही हिमालय को कूड़ा मुक्त करने के लिए हिमालय से पड़े हुए कूड़े को इकट्ठा कर धारचूला लाकर उसका निस्तारण करेंगे।

See also  सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का मुद्दा गर्माया, कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंक कर जताया विरोध

इधर दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने माउंट कैलाश दर्शन में जा रहे यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा दल में छह यात्री जा रहे हैं।

यात्रियों का स्वागत करने वालों में वेद प्रकाश पदम सिंह सौरभ खोलिया राजेंद्र सिंह दीपक गोपाल बिष्ट महेश कुमार हर सिंह शेर सिंह नीरज उपस्थित रहे।

Ad 1
See also  तमक नाले पर आवाजाही सुचारू की गई