बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार पार्वती दास ने नामांकन कर दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उपचुनाव के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा की मौजूदगी में पार्वती दास ने पर्चा भरा। महेंद्र भट्ट और सौरभ बहुगुणा ने उपचुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीत का दावा किया है।
चंदनराम दास के निधन से खाली हुई सीट पर बीजेपी ने उनकी पत्नी पार्वती दास को टिकट दिया है। बीजेपी को भरोसा है कि चंदनराम दास के काम के आधार पर ही जनता उपचुनाव में मतदान करेगी।







More Stories
पिथौरागढ़ में दिशा समिति की बैठक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने दिए अहम निर्देश
मुख्य सचिव ने वन विभाग से जुड़ी अहम बैठक ली
सीएम धामी ने मसूरी रोड पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया