रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन और SDRF को दिए गए निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रुद्रप्रयाग के मद्महेश्वर घाटी में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। नानू में एक अस्थायी और वैकल्पिक हेलीपैड स्थापित किया गया है, जहां लोग पैदल पहुंच रहे हैं, इसके उपरांत उन्हें रांसी गांव पहुंचाया जा रहा है, जहां से वे सुरक्षित आगे बढ़ रहे हैं।
साथ ही जोशीमठ के हेलंग कस्बे में आवासीय भवन टूटने से लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम को राहत एवं बचाव के निर्देश दे दिए थे। जिसमें गंभीर घायलों के लिए हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
सीएम धामी ने साफ किया है कि सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है, हम प्रत्येक परिस्थिति में प्रदेश के नागरिकों के साथ मजबूती से खड़े हैं।



More Stories
FAIVM ने व्यापार में नारी शक्ति की सहभागिता पर किया मंथन
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की कुंभ मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक
भट्टोवाला गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, लोगों ने पुलिस से की खास मांग