संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण का कार्यक्रम आज 113वें दिन भी जारी रहा। 
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि नियमितीकरण कट ऑफ 2024 शीघ्र जारी करने को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत आज 113वें दिन भी पौधारोपण कार्यक्रम जारी रहा ।उन्होंने कहा कि आज उनके नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने मां उल्का देवी यात्री वाटिका मैं विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह नियमितीकरण नियमावली 2024 जारी कर नियमितीकरण की कार्रवाई करें। जब तक नियमितीकरण नहीं होता तब तक पौधा रोपण जारी रहेगा। आज के कार्यक्रम में वेद प्रकाश पदम सिंह शेर सिंह हर सिंह सौरव खोलिया गोपाल बिष्ट नरेंद्र थापा दीपक रावल राजेंद्र सिंह शोभाराम सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

More Stories
सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट
सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी को लेकर सीएम धामी ने की पहल, विदेश मंत्री को लिखी चिट्ठी
सचिव राज्य संपत्ति विभाग ने की तीन अहम परियोजनाओं की समीक्षा