उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रकाश पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। करन माहरा ने अपने संदेश में कहा, “दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की, असत्य पर सत्य की, और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। मैं प्रदेश के सभी परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना करता हूँ।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से करन माहरा ने ये भी अपील की कि लोग पर्यावरण का ध्यान रखते हुए इस पर्व को मनाएं और प्रेम, भाईचारे का संदेश फैलाएं।

More Stories
अंकिता भंडारी के माता-पिता को नहीं मिल पा रहीं बुनियादी सुविधाएं, कामरेड इंद्रेश मैखुरी ने सीएम को लिखी चिट्ठी, पीने के पानी का कनेक्शन मुहैया कराने की मांग
महिला आरक्षण के मुद्दे पर सीएम धामी का कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष पर हमला
देहरादून में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर दिखा उत्साह, ब्राह्मण सेवा समिति ने किया भव्य आयोजन