16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आगे बढ़ता कर्मचारी महासंघ का आंदोलन तेजी से पर्यावरण संरक्षण

आगे बढ़ता कर्मचारी महासंघ का आंदोलन तेजी से पर्यावरण संरक्षण

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीयआवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 122 वेें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि आज प्रातः दीपावली के पर्व भैया दूज के अवसर पर पिताजी 90 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य तारा दत्त गुरु रानी व 81वर्षीय माताजी लीलावती गुरु रानी के आशीर्वाद के साथ पौधारोपण आंदोलन की सफलता का आशीर्वाद पौधा लगाकर लिया। आंदोलन के 122 वें दिन कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ स्थित मानसरोवर यात्री वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। व लगाए गए पौधों की सुरक्षा हेतु तार-बाड किया गया। गुरु रानी ने कहा कि निगम के कर्मचारी सभी केदो में कार्य कर रहे हैं। वहीं पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारी अपने कार्यों के साथ-साथ पौधारोपण आंदोलन की ज्योति जलाये हुए है। पौधारोपण कार्यक्रम में गोपाल बिष्ट महेश कुमार विजय बोरा नरेंद्र सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

See also  देहरादून में फिटनेस को लेकर पहल, भगत सिंह कोश्यारी भी हुए शामिल