8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

7 नवंबर को उखीमठ पहुंचेगी भगवान तुंगनाथ की डोली

7 नवंबर को उखीमठ पहुंचेगी भगवान तुंगनाथ की डोली

भगवान तुंगनाथ जी की उत्सव डोली आज चोपता से भनकुन पहुंची। उत्सव डोली आज तथा कल 6 नवंबर को भी भनकुन में प्रवास करेगी। 7 नवंबर को पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। इसी के साथ श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में शीतकालीन पूजाएं शुरू हो जायेंगी। उल्लेखनीय है कि श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट बीते 4 नवंबर सोमवार दोपहर को बंद हुए। श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली ने कल चोपता में प्रवास किया। 7 नवंबर को उखीमठ पहुंचेगी भगवान तुंगनाथ की डोली

इस अवसर पर मठापति रामप्रसाद मैठाणी, डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित, प्रबंधक बलबीर नेगी, चंद्र मोहन बजवाल, पुजारी विनोद मैठाणी, प्रकाश मैठाणी रवीन्द्र मैठाणी आदि मौजूद रहे।

See also  धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट को लगे पंख, आई अच्छी ख़बर