27 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ब्लैक स्पॉट को लेकर डीएम की बैठक

ब्लैक स्पॉट को लेकर डीएम की बैठक

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को जिले में यातायात प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सड़कों पर बॉटलनेक प्वॉइटों को चिन्हित करने, सड़कों पर अवरोधक बने विद्युत पोल को शिफ्ट करने और वाहन पार्किंग के लिए नए स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। ब्लैक स्पॉट को लेकर डीएम की बैठक

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सड़क निर्माणदायी संस्थाओं के साथ यातायात मार्ग पर संयुक्त निरीक्षण करते हुए बॉटलनेक प्वॉइटों को चिन्हित किया जाए और बॉटलनेक स्थानों पर उजागर कमियों को दूर करें। यातायात मार्गो पर अवरोधक बने विद्युत पोल, दुकानें, फंड, रेहडी और अनियमित रूप से खडे वाहनों को शिफ्ट कराया जाए। नगरीय क्षेत्रों में नालियों में जाली लगाकर सड़क को चौडा बनाने के लिए आंगणन तैयार किया जाए। जिले में नए वाहन पार्किंग स्थानों को चिन्हित करते हुए पार्किंग निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करें। स्वीकृत एवं निर्माणाधीन पार्किंग कार्यो को तेजी से पूरा किया जाए। नगरीय क्षेत्रों में वाणिज्यिक संस्थानों को अपनी पार्किंग को प्रयोग में लाने हेतु स्पष्ट निर्देश जारी करें। रेहडी-ठेली वालों के लिए मोबाईल वेंडिग जोन निर्धारित किए जाए। सड़कों पर अनियमित रूप से खडे वाहनों को संबंधित सड़क निर्माणदायी संस्था स्वयं भी हटवाना सुनिश्चित करें। दुर्घटना सभांवित क्षेत्रों में क्रैश बैरियर, फैराफिट एवं सड़क सुधारीकरण का कार्य किया जाए।

See also  महिला सशक्तिकरण को लेकर धामी सरकार ने किया ऐतिहासिक काम

जिलाधिकारी ने परिवहन अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया कि वाहनों की फिटनेस और ओवरलोडिंग वाहनों की नियमित चेकिंग की जाए। दूरस्थ क्षेत्रों में राजस्व निरीक्षक के माध्यम से वाहनों की चेकिंग कराई जाए। किसी रूट पर नई बस संचालन करने की आवश्यकता है तो इसका प्रस्ताव उपलब्ध करें। स्कूल बसों में भी ओवरलोडिंग पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। मैकेनिकल वर्कशॉप के आगे सड़क पर भी वाहनों का जमावडा न हो इसका भी ध्यान रखा जाए।

आरडब्लूडी के अधिशासी अभियंता ने बताया कि चमोली गोपेश्वर मोटर मार्ग पर शहीद पार्क बैंड के नीचे, पोखरी विशालखाल मोटर मार्ग के जंक्शन, पोखरी लिंक मोटर मार्ग पर गोदीबैंड के समीप, गोविन्द घाट, पोखरी लिंक मोटर मार्ग एवं लोनिवि कार्यालय के नीचे, जोशीमठ तपोवन, चमोली बाजार के समीप, पोखरी बैंड, गोपेश्वर गैस गोदाम, अभियोजन कार्यालय परिसर, नंदानगर, नारायणबगड में कुल 11 पार्किंग निर्माण कार्यो होने है, जिसमें से भराडीसैंण व पुलना पार्किंग निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

See also  गरीब कल्याण को लेकर 5 साल में धामी सरकार ने उठाए अहम कदम

बैठक में सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र, लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रदीप शर्मा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण अला दिया, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोपेश्वर मानवेन्द्र सिंह सहित वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारी, सड़क निर्माणदायी संस्थाओं के अधिकारी एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।

Ad 1
See also  अंकिता भंडारी चैट सार्वजनिक प्रकरण, FIR दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे विनोद आर्य