उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज केदारनाथ विधानसभा के अगस्तमुनि में कांग्रेस पार्टी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान करन माहरा ने कहा कि आज केदारघाटी का बच्चा, बूढ़ा, जवान और महिलाएं श्री केदारनाथ बाबा जी की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करने वाली पापी पार्टी को आईना दिखाने के लिए आतुर बैठे हैं। जब दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ धाम बनाया जा रहा था तब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री वहाँ मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हो रहे थे, श्री केदारनाथ जी से शिला दिल्ली तक कैसे गई ? किसके इशारे पर गई ?
श्री केदारनाथ धाम के 228 किलो सोने के पीतल में बदलने का मामला हो, बाबा तुंगनाथ की डोली के रास्ते को वन विभाग द्वारा टैंट लगाकर रोक गया हो या फिर बेरोज़गारी जैसे मुद्दे हों, जनता भाजपा को आईना दिखाने के लिए तैयार बैठी है। करन माहरा ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले श्री केदारनाथ उपचुनाव सेमीफाइनल है। माहरा ने दावा किया कि बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी के साथ है । करन माहरा ने भरोसा जताया कि बीजेपी सरकार ने जिस तरह राज्य सब कुछ बेहाली किया है उसका सबक केदारनाथ की जनता जरूर सिखाएगी।

More Stories
बरम-कनार सड़क की मांग को लेकर लोगों ने स्थगित किया आंदोलन, सीएम धामी के भरोसे के बाद माने लोग
गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर सामाजिक समरसता संदेश यात्रा का उत्तराखंड में भव्य स्वागत
स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार उठा रही असरदार कदम