16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आईएएस एसोसिएशन ने सीएम से की बॉबी पंवार की शिकायत

आईएएस एसोसिएशन ने सीएम से की बॉबी पंवार की शिकायत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट कर विभिन्न विषयों पर वार्ता की।

आईएएस एसोसिएशन द्वारा बीते दिन सचिवालय में शासन के वरिष्ठ सचिव मीनाक्षी सुंदरम से हुए दुर्व्यवहार के मामले पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया गया। आईएएस एसोसिएशन द्वारा शासन में सुरक्षित कार्य प्रणाली को विकसित किए जाने को लेकर भी मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया। आईएएस एसोसिएशन द्वारा जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे अधिकारियों और सचिवालय कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी विशेष रूप से ध्यान दिए जाने का आग्रह किया गया।

मुख्यमंत्री ने सभी को प्रभावी ढंग से नियमानुसार बिना किसी दबाव के कार्य करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को राज्य की जनता के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि आईएएस एसोसिएशन द्वारा रखी गई मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा।

See also  उत्तराखंड पुलिस फिर चलाएगी वेरिफिकेशन ड्राइव, कानून व्यवस्था के मद्देनजर फैसला

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव दिलीप जावलकर, सचिव शैलेश बगौली एवं अन्य सचिवगण मौजूद रहे।