8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राज्य स्थापना दिवस के दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का आंदोलन

राज्य स्थापना दिवस के दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का आंदोलन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण आंदोलन आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 128 वें दिन भी जारी रहा। राज्य स्थापना दिवस के दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का आंदोलनराज्य स्थापना दिवस के मौके पर कर्मचारियों ने अनुशासित होकर अपना आंदोलन जारी रखा। कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज उनके नेतृत्व में पिथौरागढ़ के पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। वहीं लगाए गए पौधों की सुरक्षा की गई। पौधारोपण कार्यक्रम में पदम सिंह शेर सिंह हर सिंह गोपाल बिष्ट दीपक नरेंद्र थापा नरेंद्र सिंह विजय बोरा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

See also  देहरादून में मनाया गया उल्लास पर्व, सीएम धामी ने की शिरकत