संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण आंदोलन आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 128 वें दिन भी जारी रहा।
राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कर्मचारियों ने अनुशासित होकर अपना आंदोलन जारी रखा। कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज उनके नेतृत्व में पिथौरागढ़ के पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। वहीं लगाए गए पौधों की सुरक्षा की गई। पौधारोपण कार्यक्रम में पदम सिंह शेर सिंह हर सिंह गोपाल बिष्ट दीपक नरेंद्र थापा नरेंद्र सिंह विजय बोरा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

More Stories
उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ
सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह
देहरादून में 50 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर