16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

129 दिन से अनूठा आंदोलन जारी कर्मचारियों के धैर्य को‌ सलाम

129 दिन से अनूठा आंदोलन जारी कर्मचारियों के धैर्य को‌ सलाम

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण आंदोलन आज 129 वें दिन भी जारी रहा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनके नेतृत्व में आज कुमाऊं मंडल विकास निगम पिथौरागढ़ के कर्मचारियों के द्वारा मां गुरना देवी मंदिर परिसर में पूर्व में लगाए गए पौधों की देख-रेख की गई। साथ ही बृहद स्तर पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि उनका पौधा रोपण आंदोलन नियमितीकरण नियमावली 2024 जारी होने तक जारी रहेगा। पौधारोपण कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी सुरेश भट्ट वेद प्रकाश पदम सिंह राजेंद्र सिंह शेर सिंह हर सिंह नरेंद्र थापा भगवान सिंह गोपाल विजय बोरा नरेंद्र सिंह दीपक सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

See also  उत्तराखंड पुलिस फिर चलाएगी वेरिफिकेशन ड्राइव, कानून व्यवस्था के मद्देनजर फैसला