9 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जौलजीबी मेले में 5 दिवसीय रिवर राफ्टिंग ट्रेनिंग का आगाज

जौलजीबी मेले में 5 दिवसीय रिवर राफ्टिंग ट्रेनिंग का आगाज

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा प्रायोजित कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित जौलजीबी मेले में पांच दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ हो गया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरु रानी ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा दी धनराशि से कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा जौलजीबी की काली नदी में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है । जौलजीबी मेले में 5 दिवसीय रिवर राफ्टिंग ट्रेनिंग का आगाजआज अस्कोट के और पिथौरागढ़ के 20 छात्रों ने काली नदी में रीवर रन किया एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी ली। छात्रों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत स्वच्छता शपथ दिलाई गई ।और शपथ रजिस्टर भरवाया गया । प्रशिक्षण देने वालों में राजेंद्र सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश मनोहर सिंह विनोद धामी भुवन सिंह थे।

See also  राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के बाद डॉ. मनीषा निगम ने फिर रचा वैश्विक उपलब्धि का इतिहास