मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव प्रचार के विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंवाद के बाद बिना किसी प्रोटोकॉल व सुरक्षा के अचानक गैरसैंण पहुंच गए।
मुख्यमंत्री के इस अप्रत्याशित आगमन की खबर जैसे ही गैरसैंण के अधिकारियों को मिली, वे हैरान रह गए। ये इसलिए भी खास है क्योंकि राज्य गठन के बाद से अब तक किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम या सूचना के गैरसैंण का दौरा नहीं किया। लेकिन मुख्यमंत्री धामी का बार-बार गैरसैंण आना उनके इस क्षेत्र के प्रति विशेष संवेदनशीलता और लगाव को दर्शाता है। ये उनके नेतृत्व की समर्पित सोच और जमीनी जुड़ाव को रेखांकित करता है।

More Stories
शहरी विकास विभाग कर रहा आधारभूत ढांचा सही करने पर फोकस
पिथौरागढ़ में दिशा समिति की बैठक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने दिए अहम निर्देश
मुख्य सचिव ने वन विभाग से जुड़ी अहम बैठक ली