16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर यूपीसीएल की भी तैयारी

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर यूपीसीएल की भी तैयारी

उत्तराखण्ड में दिनांक 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेल-2025 के सफल संचालन के दृष्टिगत उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा चिन्हित स्थानों में सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने हेतु संबंधित जनपद में नोडल अधिकारी नामित किये जा चुके हैं।

यूपीसीएल की ओर से शासन के आदेशानुसार राष्ट्रीय खेलों के आयोजन हेतु गठित समन्वय समिति के सदस्य के रूप में विभिन्न अधिकारियों को नामित किया गया है। देहरादून एवं हरिद्वार क्षेत्र हेतु इं० एन०एस०बिष्ट, मुख्य अभियन्ता वितरण, गढ़वाल क्षेत्र, यूपीसीएल, देहरादून तथा कुमाँऊ एवं रूद्रपुर क्षेत्र हेतु श्री नरेन्द्र सिंह टोलिया, मुख्य अभियन्ता वितरण, रूद्रपुर क्षेत्र, यूपीसीएल को इं० एम०आर०आर्य, निदेशक-परिचालन, यूपीसीएल के मार्गदर्शन में सहयोग हेतु कॉरपोरेशन के स्तर पर नामित किया गया है।

See also  स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

खेल के आयोजन के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु आज दिनांक 07.12.2024 को प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा दिये निर्देशों के अनुपालन में निदेशक (परिचालन), इं० एम०आर०आर्य, मुख्य अभियन्ता वितरण, गढवाल क्षेत्र, इं० एन०एस०बिष्ट तथा अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित कार्यों के ससमय पूर्ण कराये जाने के दृष्टिगत महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रायपुर, देहरादून का निरीक्षण किया गया।

इसके साथ ही शीत ऋतु में राज्य के सम्मानित उपभोक्ताओं को निरन्तर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने हेतु यूपीसीएल द्वारा आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण की जा चुकी हैं।