8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पौड़ी पुलिस ने नशा तस्कर को भेजा जेल

पौड़ी पुलिस ने नशा तस्कर को भेजा जेल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं। पौड़ी पुलिस ने नशा तस्कर को भेजा जेल

जिसके क्रम में थलीसैंण पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी द्वारा जारी वा0स0 संख्या-15/2024, धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त मोहम्मद दानिश को मुखबीर की सूचना पर मेठाना घाट बीरोंखाल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

See also  मोदी के बतौर हेड ऑफ गवर्नमेंट 25 साल पूरे, सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी-विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

अभियुक्त का नाम पता

मोहम्मद दानिश (उम्र 22 वर्ष) पुत्र मोहम्मद रफीक, निवासी-एसडीएम कोर्ट रोड़, पाकीजा कॉलोनी, काशीपुर, जनपद उधमसिंह नगर।

पुलिस टीम

1. उप निरीक्षक सैय्यदुल बाहर

2. आरक्षी मनोज नेगी