16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पुलिस ने गिरफ्तार किया शराब तस्कर

पुलिस ने गिरफ्तार किया शराब तस्कर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं।

जिसके क्रम में यमकेश्वर पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा जारी वाद संख्या 98/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बंधित अभियुक्त राय सिंह को मुखबीर की सूचना पर तिमलियाणी यमकेश्वर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार वारंटी

See also  उत्तराखंड पुलिस फिर चलाएगी वेरिफिकेशन ड्राइव, कानून व्यवस्था के मद्देनजर फैसला

राय सिंह पुत्र पंचम सिंह, निवासी-ग्राम तिमलियाणी, पोस्ट-ऑफिस देवराना, यमकेश्वर, जनपद- पौड़ी गढ़वाल।

*वाद संख्या*

98/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम।