8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पेयजल सचिव ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

पेयजल सचिव ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

पेयजल सचिव शैलेश बगौली ने आज जनपद चम्पावत में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत गतिमान कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी चम्पावत, प्रबन्ध निदेशक, जल निगम, मुख्य महाप्रबन्धक, जल संस्थान एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान सचिव ने कार्यों के सम्पादन में तेजी लाने एवं भौतिक रूप से एकपूर्ण कार्यों के लेखाबन्दी करने के निर्देश दिए। पेयजल सचिव ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

द्वितीय चरण के गतिमान कार्यों में थर्ड पार्टी गुणवत्ता एजेंसियों द्वारा इंगित बिन्दुओं के निराकरण में धीमी प्रगति पर रोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने 15 दिन के भीतर निराकरण करते हुए आख्या उपलब्ध कराने तथा 20 दिन के भीतर उक्त के सम्बन्ध में बैठक करने के निर्देश दिए।

See also  देहरादून में मनाया गया उल्लास पर्व, सीएम धामी ने की शिरकत