लगातार दूसरे दिन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी व निरीक्षक यातायात श्याम लाल की टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया है। खबर लिखे जाने तक कोई भी वाहन चालक नशे की हालत में वाहन संचालन नहीं पाया गया है। जो कि सुरक्षा की दृष्टि से अच्छी बात रही है। अब तक के चेकिंग अभियान में अधिकांश लोग यातायात नियमों का पालन करते हुए पाए गए हैं, जिनके लिए पुलिस टीम ने सम्बन्धित वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन करने पर सराहा गया है।
एक वाहन चालक जिनके द्वारा अपने वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बिठाई गयी थी व एक वाहन चालक वाहन चलाते समय मोबाइल पर वार्तालाप करते हुए पाए जाने पर इनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है। जनपद पुलिस का इस प्रकार से चैकिंग अभियान निरन्तर जारी है और आने वाले दिनों में भी चलता रहेगा।

More Stories
गोपेश्वर में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन
मोदी ने सरकार के मुखिया के तौर पर पूरे किए 25 साल, सीएम धामी ने दीं शुभकामनाएं
मोदी के बतौर हेड ऑफ गवर्नमेंट 25 साल पूरे, सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी-विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा