16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून नगर निगम की बेहाली पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने जताया आक्रोश

देहरादून नगर निगम की बेहाली पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने जताया आक्रोश

देहरादून में नगर निगम की अव्यवस्थाओं और घोटालों से आक्रोशित राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देहरादून नगर निगम का घेराव किया। जिसके बाद नगर आयुक्त प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं के बीच आए और उनकी बात सुनी और ज्ञापन में बताए गए सभी बिंदुओं पर जांच करने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। किंतु ज्ञापन देने के बावजूद रीजनल पार्टी के कार्यकर्ता देर तक नगर निगम की अव्यवस्थाओं अराजक्ताओं के खिलाफ नारेबाजी करते रहे रीजनल पार्टी ने मांग की है कि नगर निगम भारी भरकम हाउस टैक्स तो ले रहा है लेकिन नगर क्षेत्र में शामिल हुए वार्डों की गलियों लाइट की व्यवस्था साफ सफाई और बिजली पानी का बुरा हाल है।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईस्ट वाल ने कहा कि देहरादून नगर निगम की आबादी और नाले-खाले की भूमि पर बड़ी संख्या में अवैध कब्जे हो रखे हैं। इन कब्जों से संबंधित फाइलें भी गायब है , किंतु इस संबंध में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की महानगर अध्यक्ष शशि रावत ने कहा कि तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम की आबादी तथा नाले खाले को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाए।

See also  खटीमा में सीएम धामी ने किया महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ

द्रोपती रावत ने नगर आयुक्त से आक्रोश जताते हुए शिकायत की कि नगर निगम में शामिल हुए नए वार्डों की सरकारी भूमि जो पहले ग्राम समाज का हिस्सा थी, इन पर बड़ी मात्रा में अवैध कब्जे हो रहे हैं लेकिन इसको लेकर नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होने सुझाव दिया कि,- “नगर निगम में शामिल नए वार्डों की सरकारी भूमि पर से भी तत्काल कब्जे हटाए जाने की लिए अलग से यूनिट बनाई जाए। नगर निगम में शामिल हुए नए वार्ड प्रतिष्ठानों को टैक्स से मुक्त रखा जाए।” संगीता नेगी ने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत विभिन्न कॉलोनियों की सड़क अभी भी कच्ची हैं, इनको तत्काल पक्का किया जाए।

See also  स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

नगर निगम के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट की सुविधा बेहद खस्ता हाल है इसके लिए तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि नगर निगम के अंतर्गत आने वाली गालियां और सड़के रात के समय भी रोशन रह सकें। कूड़ा एकत्र करने वाली कंपनियां नथुआ वाला जैसे इलाकों में अन्य क्षेत्रों से अधिक शुल्क ले रही हैं। तत्काल यह शुल्क कम किया जाए। इस मौके पर मौजूद राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने नगर आयुक्त से उम्मीद जताई कि वह यथाशीघ्र इन सभी समस्याओं का समाधान करने का कार्य करेंगे उन्होंने कहा कि यदि उपरोक्त मुद्दों पर कार्रवाई नहीं हुई तो राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी स्थानीय क्षेत्र वासियों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।

See also  16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी, प्रीतम सिंह बोले बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष

इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, उपाध्यक्ष संजय डोभाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, महानगर अध्यक्ष शशि रावत , प्रदेश सहसंयोजक राजेंद्र सिंह गुसाई, अनिल जोशी, सुरेंद्र सिंह चौहान, संगीता नेगी, सीता रावत ,नीता रावत, जगदंबा बिष्ट, कलावती नेगी ,भगवती प्रसाद गोस्वामी,देवेन्द्र सती, सोभित भद्री ,प्रिया रावत ,रोशन उनियाल, दिगपाल सिंह बंगारी ,हीराबल्लभ जोशी ,अजय बहुगुणा ,दयाराम मनोड़ी, रेखा थपलियाल , अशोक नेगी, गौरी नेगी, देवेश्वरी गौड, सुमित्रा जोशी, सलौनी, राकेश राणा, धीर सिहं बिष्ट, सत्य प्रकाश गौड, माधो सिहं नेगी ,लता रावत ,संतोषी रावत, निर्मला खुगसाल ,बसंती गोस्वामी, शकुंतला झिकंवाण, तुलसी पुरोहित ,बिनिता नेगी, मीना बासखंडी ,माया राणा ,आदि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के तमाम पार्टी पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता शामिल थे।