19 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

निकाय चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी अभी नहीं आई मेयर पद की बारी

निकाय चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी अभी नहीं आई मेयर पद की बारी

उत्तराखंड बीजेपी ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।इसमें। जोशीमठ, विकास नगर और डीडीहाट विधानसभा से कैंडिडेट का ऐलान किया गया है। जबकि दो नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का भी ऐलान किया है।

बीजेपी ने कहा है कि हरिद्वार जिले की नगर पालिका मंगलौर एवं उधम सिंह नगर की महुवा खेड़ागंज व हरिद्वार जिले की नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर , लंडोरा, पीरान कलियर एवं उधम सिंह नगर की केला खेड़ा तथा महुवा डाबरा आदि सीटों पर सहयोगी दलों या ऐसे उम्मीदवार जो कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को मात दे सके, उनका समर्थन किया जायेगा।

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया 105 करोड़ का बजट

इसके अलावा नरेंद्र नगर मे परसीमन पूरा ना होने के कारण चुनाव नहीं हो रहे हैं । किच्छा नगरपालिका में अंतिम आरक्षण जारी होने के बाद प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।