आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत आज दिनांक 30 सितंबर, 2026 को जिला कलेक्ट्रेट पिथौरागढ़ स्थित अपर जिलाधिकारी कक्ष में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में स्वीप टीम के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन को लेकर मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप टीम के सभी सदस्यों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद में मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों की प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर स्वीप प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वीप गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने, विशेष रूप से युवा, महिला, दिव्यांग एवं नए मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में स्वीप टीम के संबंधित सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्य सचिव ने की 25 प्वाइंट प्रोग्राम की समीक्षा
आपदा प्रबंधन विभाग में आज दी गई अहम ट्रेनिंग
धारचूला में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर का आयोजन