29 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून के डीएवी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

देहरादून के डीएवी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

डीएवी पीजी कॉलेज में आज संपन्न हुए छात्रसंघ चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गंभीर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई के अध्यक्ष पद प्रत्याशी सौरभ सेमवाल को हराने के लिए धामी सरकार के इशारे पर प्रशासन और पुलिस का दुरुपयोग करते हुए छात्रसंघ चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित किया गया।

देहरादून के डीएवी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
इसी के विरोध में आज समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और उनकी आवाज का मंच है, लेकिन जिस प्रकार चुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक हस्तक्षेप और कथित धांधली के आरोप सामने आए हैं, वह गंभीर चिंता का विषय है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि NSUI प्रत्याशी सौरभ सेमवाल को चुनाव में नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल किया गया। उनका कहना था कि यदि छात्रसंघ चुनाव में ही निष्पक्षता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े होंगे तो छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा कौन करेगा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्र अपने प्रतिनिधि का चुनाव अपने मताधिकार से करते हैं और किसी भी बाहरी दबाव, प्रशासनिक हस्तक्षेप अथवा पक्षपात की स्थिति को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच तथा चुनाव प्रक्रिया में सामने आई शिकायतों और कथित अनियमितताओं की जांच की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है और चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।
इस दौरान पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा , प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, प्रदेश महामंत्री कांग्रेस इशिता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय प्रताप मल्ला, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप कोहली, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महीपाल शाह , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ओमप्रकाश सती, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर, पार्षद रोबिन त्यागी, पार्षद आयुष गुप्ता, अमित रावत, पार्षद इतात खान , प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह, रितेश छेत्री, आशीष भट्ट, संजय थापा, पीयूष जोशी, दमन सिंह, मुकेश चौहान, दीवान सिंह बिष्ट, नितिन रावत, मानस, अनिल नेगी, गगन कक्कड़, शुभम चौहान, हिमांशु रावत, सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रियांशु गौड़, अभिषेक त्यागी, अतुल सक्सेना, अर्पित राठी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों के अधिकारों का विषय है और इसकी निष्पक्षता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।

See also  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कीर्तिनगर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन