29 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सेवा संकल्प अभियान के तहत पिथौरागढ़ में न्याय पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के तहत पिथौरागढ़ में न्याय पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन

“सेवा संकल्प अभियान” के तहत जनपद पिथौरागढ़ में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक न्याय पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 29 सितंबर को राईगढ़स्यारी, दरकोट एवं बड़ाबे न्याय पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए। सेवा संकल्प अभियान के तहत पिथौरागढ़ में न्याय पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन

जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्य ने बताया कि शिविरों में ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों तथा रेखीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में “सुशासन सेवा संवाद एवं सेवा की कहानी” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाषण, वीडियो एवं अन्य माध्यमों से सरकार की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

See also  ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, पिथौरागढ़ कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों से अवगत कराने के साथ-साथ जनभागीदारी और सुशासन की भावना को मजबूत करना है।