29 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासन एक्टिव, पौड़ी में डीएम ने ली इंटेलीजेंस कमेटी की बैठक

विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासन एक्टिव, पौड़ी में डीएम ने ली इंटेलीजेंस कमेटी की बैठक

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय इंटेलिजेंस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन तैयारियों, संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों, व्यय संवेदनशील बूथों, कानून-व्यवस्था, मतदाता जागरूकता, मतदान केंद्रों की सुविधाओं, कार्मिक व्यवस्था तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा की गई। विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासन एक्टिव, पौड़ी में डीएम ने ली इंटेलीजेंस कमेटी की बैठक

जिलाधिकारी ने पिछली निर्वाचन प्रक्रिया के आंकड़ों एवं अनुभवों के आधार पर संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों के लिए कार्ययोजना तैयार करने तथा निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप बिजली, पेयजल, शौचालय, रैंप, फर्नीचर, छाया सहित सभी आवश्यक सुविधाओं का पूर्व सत्यापन कर कमियां समय से दूर करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों तक पहुंच एवं परिसर की स्थिति का भी निरीक्षण करने को कहा।

See also  अलग अलग जगहों पर फंसे 137 में से 40 ट्रैकर्स को रेस्क्यू किया गया, कर फिर चलेगा अभियान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली पूरी रिपोर्ट

कानून-व्यवस्था की समीक्षा में निवारक कार्रवाई प्रभावी बनाने, अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर निगरानी तथा शस्त्र लाइसेंसों के सत्यापन का विशेष अभियान चलाकर एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारियों को क्षेत्राधिकारियों एवं आबकारी निरीक्षकों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई तथा सीमावर्ती तहसीलों में विशेष सतर्कता बरतते हुए प्रतिमाह रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने जिला स्वीप कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा भारत निर्वाचन आयोग के मैनुअल ऑन स्वीप-2024 के अनुरूप मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन प्रचार-प्रसार सामग्री तैयार कर विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक करने को कहा।

See also  राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने देहरादून में की अहम बैठक

उन्होंने निर्वाचन के लिए आवश्यक कार्मिकों का विभागवार विस्तृत डाटाबेस तैयार रखने, श्रेणीवार उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मतदान एवं मतगणना संबंधी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के निर्देश दिए।

एसआईआर की समीक्षा में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्य पूरा करते हुए 3 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सुनिश्चित करने तथा अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं के प्रकरणों का सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में व्यय संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों एवं स्थानों के चिन्हीकरण, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, निवारक कानून-व्यवस्था कार्रवाई एवं फील्ड स्टाफ से प्राप्त सूचनाओं की भी समीक्षा की गई।

बैठक में एसएसपी सर्वेश पंवार, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  चुनाव आयोग की मनमानी के खिलाफ देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन, तीनों चुनाव आयुक्तों को बर्खास्त करने की मांग