28 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, पिथौरागढ़ कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, पिथौरागढ़ कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

वोट चोरी और निर्वाचन आयोग की मनमानी को लेकर पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने आज शहीद चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च किया। जिसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय में धरना देते हुए नारेबाजी भी करी। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा आज जब पूरे देश के अंदर भाजपा के खिलाफ जनमत है तो वह अब निर्वाचन आयोग को अपने मुट्ठी में कर वोटो की चोरी कर रही है। इस संबंध में जो अनियमितताएं हैं वो भी सामने आई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जिस तरह से पूरे देश के जिलों की वोटर लीटर लिस्ट का एक्सेस केवल अपने पास रखा है और जिस राज्य में चुनाव हो वहां लाखों की संख्या में नाम काटे गए हैं। वो साबित करता है कि निर्वाचन आयोग और सरकार इस देश सेज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, पिथौरागढ़ कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन लोकतंत्र,आजादी और वोट के अधिकार को भी जनता से छीनना चाहती है। जिसे नहीं होने दिया जाएगा। कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व राज्य मंत्री मनोज ओझा और पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2027 में उत्तराखंड से बेदखल होगी। कांग्रेस ने कहा कि उत्तराखंड में भी वोट चोरी के प्रयास किया गया है. जिला महामंत्री हिमांशु ओझा और लक्षित भंडारी ने कहा आज लोग भारतीय जनता पार्टी से तंग आ चुके हैं. पिछले 10 वर्षों का उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने विकास का कोई कार्य नही किया। युवा वर्ग नई सरकार बदलने के लिए बेचैन है। कांग्रेस नेता जिला उपाध्यक्ष निशीद उप्रेती और अनन्य मेहरा ने कहा कि राज्य में जिस तरह से युवाओं की अपेक्षा महिला हिंसा बेरोजगारी चरम पर है, तो सरकार अब वोट चोरी के जरिए जनमत पर डाका डाल रही है। जैसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। कार्यक्रम में पंचायत जिला राज के अध्यक्ष कोमल शाही, नवीन कापड़ी,रोहित बिष्ट, नरेश कुमार,भूरा मियां, पवन माहरा,राहुल लुंठी, पवन पाटनी मनोज ठाकुराठी, जगदीश बिष्ट मोहम्मद आसिफ,मुस्तकीम कुरैशी, रहीम कुरैशी, ललित टम्टा, अमित नेगी, पंकज नेगी, हिमांशु लुंठी, सानिध्य बोरा, योगेश भट्ट, मयंक रौतेला, रिदम टम्टा , जीतेन्द्र रौतेला, सोनू, योगेश, मनीष, शुभम, आदित्य, सौरभ, देरपक गुप्ता सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे

See also  सीएम धामी ने चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा