29 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच की बेहाली पर सामाजिक संगठनों ने जताई नाराजगी, डीएम को सौंपा ज्ञापन, स्थाई समाधान की मांग

टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच की बेहाली पर सामाजिक संगठनों ने जताई नाराजगी, डीएम को सौंपा ज्ञापन, स्थाई समाधान की मांग

टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे बाधित होने से गुस्साए तमाम सामाजिक संगठनों ने आज संयुक्त रूप से जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जनता दरबार के दौरान जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे कांग्रेस, जिला उद्योग व्यापार मंडल,नगर व्यापार संघ, ट्रांसपोर्ट यूनियन, सीनियर सिटीजन और जिला बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश पंत ने संयुक्त ज्ञापन सौंपते हुए जिलाधिकारी को बताया कि घाट बैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले 2 साल से मलबे से पटा पड़ा है। हर बरसात में जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच की बेहाली पर सामाजिक संगठनों ने जताई नाराजगी, डीएम को सौंपा ज्ञापन, स्थाई समाधान की मांग इस बार भी पिछले 10 दिनों से सड़क लगातार बंद हो रही है। लेकिन सड़क के लिए जिम्मेदार कार्यदायी संस्था एन एच को इससे कोई मतलब नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से जनहित में सड़क को शीघ्र सुचारु करने और पिथौरागढ़ मुख्यालय के लिए वैकल्पिक सड़क मार्ग बनाने की मांग भी की। इस दौरानन एन एच के अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन वाले जोन मे टेंडर लगाए गए हैं। जल्द ही यहां पर काम शुरू किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भू सखलन प्रभावित क्षेत्र में बहुत बद इंतजामी है। वहां पर कोई भी सुरक्षाकर्मी पुलिस का तैनात नहीं है। जिस कारण जाम भी लग रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरा है। वहीं कई यात्रियों को पैदल पलटी कर कर जाना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट में व्यापारियों का सामान पटा पड़ा है। जरूरी सामान बाजार से गायब है। एंबुलेंस में जाने वाले मरीज इस जाम से सबसे ज्यादा परेशान है। लेकिन प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में ठोस रणनीति नहीं बनाई गई तो सभी सामाजिक संगठन पिथौरागढ़ बंद की ओर को जाने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जनक जोशी,नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष तपन रावत,जिला उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री पवन जोशी, टैक्सी यूनियन के जिला अध्यक्ष नवल किशोर, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष मनोज पांडे, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट,सीनियर सिटिजन सोसायटी के अध्यक्ष दया कृष्ण भट्ट जिला बार एसोसिएशन के मोहन भट्ट,नवल रावल, मनोज ठाकुर राठी लक्षित भंडारी निश्चित उप्रेती गणेश जंग अन्य लोगों उपस्थित थे

See also  सीएम धामी ने की जीईपी मॉडल डेवलप करने की वकालत