29 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कीर्तिनगर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कीर्तिनगर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कीर्तिनगर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी पार्क से प्रदर्शन शुरू कर नारेबाजी करते हुए नए पुल तक मार्च निकाला।

नए पुल पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले का दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी, कीर्तिनगर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कीर्तिनगर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता है। भाजपा ने सबसे पहले चुनाव आयुक्त के निर्वाचन की प्रक्रिया को बाधित किया जिसमें मुख्य न्यायाधीश को हटाकर केंद्रीय मंत्री को जगह दी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश और दुनिया के सामने कई बार वोट चोरी के मुद्दे को मुखरता से उठाया, जिसको दोनों चुनाव आयुक्त डॉ संधू और डॉ विवेक जोशी ने प्रमाणित किया कि पिछले 10 महीने में वह 14 बार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर चुनावो एवं SIR के दौरान मतदाता जोड़ने वाले फॉर्म-6 में गड़बड़ियां के खिलाफ बात रखी लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक बार भी नहीं सुना,चुनाव आयुक्त को हर हफ्ते कम से कम दो बार मीटिंग करनी होती है लेकिन पिछले 4 महीना में एक बार भी बैठक ना होना यह दर्शाता है कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट बनकर भाजपा को जिताकर जनादेश का अपमान कर रहे थे। ज्ञानेश कुमार द्वारा जनादेश का अपमान देशद्रोह है इसलिए ज्ञानेश कुमार को शीघ्र इस्तीफा देकर सरकारी गवाह बन जाना चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश बर्तवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

See also  डोईवाला में खराब सड़कों से लोग परेशान, कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े उठाए जा रहे सवालों पर गंभीरता से संज्ञान लेने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल आर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहनानंद डोभाल, सेवादल जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश बर्तवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मलेथा राजेंद्र सिंह बुटोला, नगर अध्यक्ष प्रदीप थपलियाल,अंकित सिंह, प्रताप भंडारी, अरविंद सजवाण, रामलाल नौटियाल, अर्जुन गोदियाल, दिनेश स्नेही, अनिल थपलियाल, आशुतोष रावत, उदय रावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  अवैध निर्माण के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का एक्शन जारी
Ad 2