वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने एवं ओवर लोडिंग कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में दिनांक 30.12.2024 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले (लक्ष्मणझूला-04 जिसमें एक BMW कार भी है,कोटद्वार-02, सतपुली-02 व लैंसडाउन-01) वाहन चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही कर चालकों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। साथ ही पौड़ी पुलिस द्वारा माह दिसम्बर में ड्रंक एण्ड ड्राइव में कुल 132 वाहन चालको के वाहनों को सीज कर उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवही की गयी है।

More Stories
धामी कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले, उत्तराखंड को घोषित किया गया पूर्ण साक्षर राज्य
पल्स पोलियो अभियान को लेकर तैयारी तेज, डीएम पिथौरागढ़ ने की टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक
दिवंगत जनरल खंडूरी और जसपाल राणा को कैबिनेट बैठक से पहले दी गई श्रद्धांजलि