30 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में कांग्रेस ने बागियों को मनाया राजीव महर्षि ने निभाया अहम रोल

देहरादून में कांग्रेस ने बागियों को मनाया राजीव महर्षि ने निभाया अहम रोल

निकाय चुनाव के आखिरी दिन देहरादून नगर निगम में कांग्रेस ने अपने कई बागी कैंडिडेट को‌ मना लिया। वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने नगर निगम चुनाव में पार्टी द्वारा अधिकृत की गई प्रत्याशी अपूर्वा रतूड़ी का समर्थन करते हुए अपना नामांकन वापस‌ ले लिया। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को निकाय चुनाव में पार्टी की एकजुटता का दायित्व सौंपा है और वरिष्ठ नेता तथा प्रदेश के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने इसी संदर्भ में वार्ड 61 से पार्टी टिकट के इच्छुक परितोष सिंह को उनके परिवार की पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा का हवाला दिया गया था, देहरादून में कांग्रेस ने बागियों को मनाया राजीव महर्षि ने निभाया अहम रोल

जिसे परितोष सिंह ने बिना देर किए स्वीकार करते हुए पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार का समर्थन करने की घोषणा की गई। महर्षि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा के आह्वान पर पार्टीजनों को एकजुट करने के मिशन में जुटे हैं।

See also  मुन्ना बैंड पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित होने की समस्या के समाधान को डीएम पिथौरागढ़ ने किया स्थलीय निरीक्षण

युवा नेता परितोष सिंह ने बड़े पैमाने पर नगर निगम चुनाव के लिए तैयार की गई थी और वार्ड के हर कोने में उन्होंने जनसंपर्क साध कर मतदाताओं को अपने पक्ष में जुटाया गया था। उन्होंने सभी समर्थकों से पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी का समर्थन करने की अपील की है। इस मौके पर राजीव महर्षि ने परितोष सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि युवा नेता ने कांग्रेस परम्परा का सम्मान किया है, पार्टी उन्हें यथोचित सम्मान देगी और वक्त आने पर इससे बेहतर अवसर प्रदान करेगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि युवा वर्ग का पार्टी के प्रति समर्पण यह दर्शाता है कि लोग अपनी विचारधारा पर दृढ़ हैं और आसन्न चुनाव में पार्टी का लक्ष्य प्राप्त करने की पुरजोर कोशिश कर सफलता प्राप्त करेंगे। इस मौक पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, उपेन्द्र थापली, प्रदेश उत्तराखंड सोशल मीडिया सचिव विकास नेगी, गीता राम जयसवाल, सचिन त्रिवेदी, विशाल,अंकित डोभाल अमन पाल मोहित यादव वैभव पंवार सौरव जलाल शुभम् कटारिया पंकज सोलियाल वार्ड 61 तरला आमवाला के अन्य निवासी उपस्थित रहे|

See also  मुन्ना बैंड पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित होने की समस्या के समाधान को डीएम पिथौरागढ़ ने किया स्थलीय निरीक्षण