15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारी महासंघ का आंदोलन अभी थमा नहीं

कर्मचारी महासंघ का आंदोलन अभी थमा नहीं

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 182 वें दिन भी जारी रहा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में नवनिर्वाचित जनपदीय पदाधिकारीयों ने लंदन फोर्ट परिसर में बृहद स्तर पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। गुरु रानी ने कहा कि आज जनपद के गंगोलीहाट पाताल भुवनेश्वर चौकड़ी थल मुनस्यारी बिर्थी डीडीहाट धारचूला कनालीछीना झुलाघाट पिथौरागढ़ शहर के पर्यटक आवास गृह गैस एजेंसी निर्माण इकाई सहित निगम की विभिन्न इकाइयों से कर्मचारी लंदन फोर्ट परिसर पौधे। जहां पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला वह उपाध्यक्ष गौतम कुमार के देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। जिसमें सर्व समिति से साहसिक पर्यटन पिथौरागढ़ के वेद प्रकाश भट्ट को अध्यक्ष पर्यटक आवास गृह डीडीहाट के बलवंत सिंह रावल को महामंत्री व गैस एजेंसी तिलढुकरी के त्रिभुवन पुनेठा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष गैस सर्विस झुलाघाट के खीम सिंह, निर्माण शाखा के अवर अभियंता गिरीश भट्ट बनाए गए उपाध्यक्ष गैस सर्विस मुनस्यारी के जोहरी राम पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के सौरव खोलिया गैस सर्विस धारचूला के दीपक बिष्ट बनाए गए। संगठन मंत्री साहसिक पर्यटन पिथौरागढ़ के पदम सिंह गैस सर्विस कनालीछीना के संजय ओझा बनाए गए । प्रचारमंत्री पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के नरेंद्र थापा व गैस सर्विस धारचूला के योगेश धामी बनाए गए।

See also  देहरादून में फिटनेस को लेकर पहल, भगत सिंह कोश्यारी भी हुए शामिल

नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ ली। व विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। आज के कार्यक्रम में देवेंद्र नेगी दीपक रावल हंसी बिष्ट शंकर लाल दिवाकर ठकुराठी नीरज रचना हर सिंह शेर सिंह महेश कुमार राजेंद्र सिंह देवेंद्र बिष्ट सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।