15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड में दल-बदल जारी अब मथुरा दत्त जोशी भी बीजेपी में शामिल

उत्तराखंड में दल-बदल जारी अब मथुरा दत्त जोशी भी बीजेपी में शामिल

उत्तराखंड में पाला बदल पॉलिटिक्स जारी है। कांग्रेस के सीनियर उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने भी अब बीजेपी ज्वाइन कर ली है। देहरादून बीजेपी दफ्तर में सीएम धामी ने मथुरा दत्त जोशी को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। मथुरा दत्त जोशी निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद से ही नाराज थे वो जोशी ने पिथौरागढ़ में मेयर सीट पर अपनी पत्नी के लिए टिकट मांगा था लेकिन कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया। उनके बदले पिथौरागढ़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजू लुंठी को अपना उम्मीदवार बनाया।‌ इसी बात से ख़फ़ा होकर मथुरा जोशी ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला और आज बीजेपी में शामिल हो गए। मथुरा दत्त जोशी के अलावा पिथौरागढ़ नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने भी बीजेपी की सदस्यता ली। अल्मोड़ा से कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

See also  महाशिवरात्रि के अवसर पर पौड़ी में उमड़ी लोगों की भीड़