संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर चलाया जा रहा नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपणआंदोलन आज 183 वें दिन भी जारीरहा। 
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि आज जनपद चंपावत की कार्यकारिणी के चुनाव पर्यटक आवास गृह एबाउट माउंट में संपन्न हुए। महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला व उपाध्यक्ष गौतम कुमार की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में जनपद अध्यक्ष पर्यटक आवास गृह लोहाघाट के प्रबंधक हरीश पुनेठा, जनपद महामंत्री निर्माण शाखा टनकपुर के नवीन भंडारी कोषाध्यक्ष हेतु गैस सर्विस चंपावत के नवीन कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष गैस सर्विस लोहाघाट के टीकम सिंह गैस सर्विस लोहाघाट के रविंद्र सिंह बोरा को बनाया। उपाध्यक्ष पर्यटक आवास गृह लोहाघाट के विनीत कुमार संगठन मंत्री पर्यटक आवास गृह चंपावत के कमल भट्ट साहसिक पर्यटन के भूपेंद्र सिंह रावल प्रचार मंत्री पर्यटक आवास गृह टनकपुर के महेश कुमार ,पर्यटक आवास गृह टनकपुर के बद्री प्रसाद को बनाया गया ।कार्यकारिणी गठन के लिए टनकपुर चंपावत लोहाघाट देवीधूरा के गैस, पर्यटक आवास गृह निर्माण की इकाइयों से कर्मचारी पहुंचे थे। नवनिर्वाचित पदाधिकारी को महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी द्वारा हिमालय बचाओ के तहत शपथ दिलाई। उनके नेतृत्व में कर्मचारियों ने एबाउट माउंट परिसर व पर्यटक आवास गृह लोहाघाट परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया इस अवसर पर विकास थापा साजन कुमार सोनू त्रिभुवन पुनेठा पदम सिंह बलवंत सिंह दीपक नरेंद्र योगेश सिंह नरेंद्र सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।
इधर दिनेश गुरु रानी ने कहा कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के जनपद स्तरीय चुनाव 25 जनवरी तक स्थगित किए जाते हैं। लेकिन इस बीच पौधारोपण आंदोलनजारी रहेगा।

More Stories
सीएम धामी ने मुजफ्फरनगर गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार में बनेगा ईएसआई मेडिकल कॉलेज
जसपुर में सीवरेज को लेकर धामी सरकार सरकार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की हरी झंडी