वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में दिनांक 04.01.2025 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 ( यातायात कोटद्वार-03, श्रीनगर-01 व कोटद्वार-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर उनके डीएल भी निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही (यातायात श्रीनगर- 05 व यातायात कोटद्वार-01) ओवर स्पीड करने वाले कुल 06 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
डीएम चमोली ने गौचर में कुछ जगहों पर किया ड्रेनेज का निरीक्षण
चारधाम यात्रा रूट पर यात्रियों को साफ और शुद्ध खाना मुहैया कराने की कवायद
आपदा प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड और हिमाचल मिलकर करेंगे काम