15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पौड़ी में सड़क हादसा 5 लोगों की गई जान

पौड़ी में सड़क हादसा 5 लोगों की गई जान

आज शाम करीब चार बजे थाना पौड़ी पर सूचना प्राप्त हुई की सत्याखाल मार्ग में एक वाहन संख्या UK12PB-0177 (बस) दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 80 मीटर खाई में गिर गयी है। इस सूचना पर तत्काल थाना पौड़ी से कोतवाली प्रभारी मय पुलिस टीम व एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू प्रारम्भ किया गया। बस में कुल 22 लोग सवार थे जिनमें से अभी तक 05 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। जिसमें अभी तक 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं,जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया ,दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

See also  कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव, धामी सरकार पर लगाए माफिया राज को संरक्षण देने के आरोप

1. सुनीता पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम डोभा,उम्र 25 वर्ष

2. प्रमिला पत्नी प्रकाश निवासी केसुंदर

3. प्रियांशु पुत्र प्रकाश निवासी केसुंदर,उम्र 17 वर्ष

4. नागेंद्र निवासी केसुंदर

5. सुलोचना पत्नी नागेंद्र निवासी केसुंदर